रायपुर : राजधानी में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने राजफाश किया है। आरोपी प्रदेश के कई छोटे कस्बों और गांवों से गरीब लड़कियों को निशाना बनाकर रायपुर लाई थी। उन्हें घरों में काम दिलाने का झांसा देकर राजधानी लाया गया। यहां उनकी बेबसी और आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया।यह देह व्यापार शहर के रिहायशी क्षेत्र भाठागांव के एक किराए के मकान में चल रहा था। पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी
मुखबिर को ग्राहक बनकर पहुंचाया… पुलिस ने ऐसे दी दबिश
एक महीने पहले बुलाई गई थीं लड़कियां
ये भी पढ़े : आमिर को फिर से हुआ प्यार,गर्लफ्रेंड गौरी संग रिश्ते पर खुलकर की बात
लड़कियों को लगभग एक महीने पहले उनके घरों से बुलाया गया था। आरोपित खुद भी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की है। आरोपित ने फोन से युवतियों से संपर्क किया था। इसके बाद उनकी आर्थिक हालातों को जानने के बाद, उन्हें रायपुर में नौकरी का झांसा दिया और यहां किराए के मकान में लाकर अपने साथ रख लिया। कुछ दिनों तक खाली बैठने के बाद उसने युवतियों को अधिक पैसे मिलने का लालच देकर देह व्यापार में धकेल दिया।
Comments