मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसलें 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसलें 

रायपुर  : आज अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की 29वीं बैठक आयोजित की जाएगी। ये बैठक दोपहर 12.00 बजे शुरू होगी। माना जा रहा है कि, आज होने वाले बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी  

मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में आगामी खरीफ सत्र की तैयारी, राज्य में खाद और बीज की उपलब्धता और नक्सल विरोधी अभियान पर चर्चा हो सकती है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकार की तरफ से नीतियां भी बनाई जा सकती है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित करने की भी संभावना है।

बता दें कि, सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए व्यापक उपाय किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि किसानों के हित में कुछ अहम घोषणाएं की जा सकती हैं। ये भी माना जा रहा है कि तबादला नीति भी जून में लागू होगी और बैन खुलेगा।

ये भी पढ़े : आरसीबी की ऐतिहासिक जीत,विराट कोहली के नहीं रुके आंसू

 






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments