नई दिल्ली : जून 2025 में Renault Cars पर शानदार डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इस छूट के तहत कंपनी अपनी गाड़ियों पर 80,000 रुपये तक की छूट दे रही है। यह ऑफर कंपनी Kwid, Kiger और Triber पर दे रही है। इन ऑफर्स में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनेफिट तक शामिल है। आइए जानते हैं कि Renault की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी
1. Renault Kwid पर डिस्काउंट
ऑफर |
डिस्काउंट (रुपये में) |
कैश डिस्काउंट |
15,000 |
एक्सचेंज बोनस |
15,000 |
स्क्रैपेज बोनस |
35,000 |
कुल डिस्काउंट |
50,000 |
Kwid पर 50,000 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके टॉप-स्पेक RXT और क्लाइंबर वेरिएंट पर नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनेफिट सभी ऑफर मिल रहे हैं। इसके RXE और RXL(O) वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी और स्क्रैपेज ऑफर मिल रहा है। Renault Kwid को भारतीय बाजार में 4.70 लाख रुपये से 6.45 लाख रुपये की कीमत के बीच ऑफर किया जा रहा है।
2. Renault Kiger पर डिस्काउंट
ऑफर |
डिस्काउंट (रुपये में) |
कैश डिस्काउंट |
40,000 |
एक्सचेंज बोनस |
40,000 |
स्क्रैपेज बोनस |
35,000 |
कुल डिस्काउंट |
80,000 |
Renault Kiger पर जून 2025 में 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Kiger के RXE और RXL वेरिएंट केवल लॉयल्टी और स्क्रैपेज ऑफर दिया जा रहा है। इसे 0 प्रतिशत ROI फाइनेंस के जरिए खरीदने वाले लोगों को 40,000 रुपये तक की नकद छूट दी जा रही है। Renault Kiger को भारतीय बाजार में 6.10 लाख रुपये से लेकर 11.23 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में पेश किया जाता है।
3. Renault Triber पर डिस्काउंट
ऑफर |
डिस्काउंट (रुपये में) |
कैश डिस्काउंट |
40,000 |
एक्सचेंज बोनस |
40,000 |
स्क्रैपेज बोनस |
35,000 |
कुल डिस्काउंट |
80,000 |
जून 2025 में Kiger की तरह ही Triber पर भी 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसके RXE और RXL वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी और स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है। इसके कुछ चुनिंदा वेरिएंट पर 0 प्रतिशत ब्याज दर पर फाइनेंस करने की भी सुविधा दी जा रही है। Renault Triber को भारत में 6.10 लाख रुपये से 8.98 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के बीच ऑफर किया जाता है।
Comments