नाबालिग बालिका को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करना पड़ा महंगा, पुलिस ने दुष्कर्मी को तत्काल गिरफ्तार कर भेजा जेल

नाबालिग बालिका को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करना पड़ा महंगा, पुलिस ने दुष्कर्मी को तत्काल गिरफ्तार कर भेजा जेल

जशपुर :  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थीया ने दिनांक 03.06.2025 को थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की दिनांक 26.05.2025 को घर में बिना किसी को बताये कहीं चली गई। परिजनों द्वारा उसका आस-पास रिष्तेदारी में पता-तलाश किया गया पता नहीं चला, रिपोर्ट पर 137(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी 

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर से ज्ञात हुआ कि उक्त नाबालिग लड़की थाना तुमला क्षेत्र के एक ग्राम में एक व्यक्ति के कब्जे में है, इस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर प्रकरण के संदेही विष्वनाथ राम को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया एवं अपहृता को बरामद किया गया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा अपहृता से पूछताछ करने पर बताई कि विष्वनाथ राम हमेषा उसके गांव में आता था, घटना दिनांक को भी वह उसके गांव में आया था और बहला-फुसलाकर अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में धारा 64(2)(एम), 65(1) बी.एन.एस. एवं 4, 6 पाॅक्सो एक्ट जोड़ी गई, पूछताछ में आरोपी ने उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 04.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  

ये भी पढ़े : खाद्य निरिक्षकों के प्रभार में फेरबदल,आदेश जारी

उक्त कार्यवाही में स.उ.नि. टेकराम सारथी, आर. भागेष्वर साय, सै. 350 गुनेष्वर साय का योगदान रहा है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, महिला संबंधी अपराध में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments