रूस का मिशन बदला : राजधानी कीव पर किया ड्रोन अटैक, मचा हाहाकार

रूस का मिशन बदला : राजधानी कीव पर किया ड्रोन अटैक, मचा हाहाकार

रायटर्स : यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद रूस ने करारा पलटवार किया है। शुक्रवार की सुबह रूस ने यूक्रेन की कई जगहों पर ड्रोन अटैक कर दिया, जिसमें भारी तबाही का अंदेशा लगाया जा रहा है। रूसी ड्रोन यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस गए, जहां बड़े पैमाने पर धमाके और आगजनी की घटनाएं देखने को मिलीं हैं।

समाचार एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने कीव में कई जगहों पर ड्रोन से हमला किया। इनमें एक ड्रोन हमला सबसे भयानक था, जिससे वहां आग की तेज लपटें उठने लगीं और बड़े क्षेत्रफल को जलाकर राख कर दिया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी 

कीव ने भी किया कन्फर्म

कीव के सैन्य प्रशासन के मुखिया तैमूर तकाचेंको ने भी सोशल मीडिया ऐप टेलीग्राम पर इस हमले की जानकारी दी। तैमूर ने टेलीग्राम पर लिखा, "दुश्मन के ड्रोन एक-एक करके कीव में घुस रहे हैं। ड्रोन अलग-अलग दिशाओं से कीव के एअरस्पेस में दाखिल हुए हैं।"

तैमूर तकाचेंको का कहना है-

युक्रेन के बीच से गुजरने वाली नीपर नदी के दूसरे छोर पर मौजूद तीन जिलों पर ड्रोन हमले हुए हैं। इनमें से एक ड्रोन बड़ी इमारत पर जा गिरा, जिससे कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। हम ड्रोन हमलों से हुए कुल नुकसान विवरण जुटा रहे हैं।

ये भी पढ़े : भाजपा ने बेंगलुरु की भगदड़ को सरकार निर्मित आपदा बताया,मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मांगा त्यागपत्र

यूक्रेन ने रूस के 5 एअरबेस पर किया था हमला

बता दें कि यूक्रेन ने हाल ही में रूस के 5 एअरबेस पर ड्रोन से हमला कर दिया था। इस हमले में रूस के कई अहम लड़ाकू विमान जलकर राख हो गए। रूसी रक्षा मंत्रालय ने खुद इस हमले की पुष्टि की थी।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments