छत्तीसगढ़ मंत्रालय : मंत्रालय में बरसों से अटैच कर्मचारियों, अधिकारियों को किया जाएगा बाहर

छत्तीसगढ़ मंत्रालय : मंत्रालय में बरसों से अटैच कर्मचारियों, अधिकारियों को किया जाएगा बाहर

रायपुरसामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को पत्र लिख बिना मंत्रालय में अटैच अधिकारियों, कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। जीएडी के अंडर सिकरेट्री ने यह पत्र जारी किया है। इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद जीएडी फिर कार्रवाई करेगा।

असल में, कई विभागों ने बाहर के कर्मचारियों, अधिकारियों को मंत्रालय में अटैच कर लिया है। तीन-चार विभाग ऐसे हैं, जिसमें दस-दस साल से कर्मचारी, अधिकारी मंत्रालय में जमे हुए हैं। उपर से सामान्य प्रशासन विभाग को इसकी जानकारी भी नहीं होती।

अटैचमेंट समाप्त किया जाएगा!

जीएडी के अफसरों का कहना है कि तीन दिन में विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद विभागों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि आपने बिना जीएडी की सहमति के कैसे अटैचमेंट किया? फिर उनसे यह भी पूछा जाएगा कि अटैचमेंट कितना जरूरी है। इसके बाद फिर अटैचमेंट समाप्त कर उन्हें मंत्रालय से बाहर किया जाएगा।

क्यों पड़ी जरूरत?

अटैचमेंट समाप्त करने के लिए जीएडी ने यह कदम क्यों उठाया है? इस बारे में बताया जाता है कि मंत्रालय में 200 से अधिक कर्मचारी अधिकारी अटैचमेंट में हैं। मंत्रालय में अब कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बैठने की जगह कम पड़ जा रही है। जीएडी के अधिकारियों के संज्ञान में यह विषय आया तो इसकी पूछताछ शुरू हुई। फिर मालूम पड़ा कि मंत्रालय में सालों से अटैचमेंट का खेल चल रहा है। वैसे मंत्रालयीन कर्मचारी संघ भी इसको लेकर कुछ दिनों से काफी मुखर था। इसके बाद जीएडी एक्शन में आया है।

 

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments