जलवायु परिवर्तन के इस दौर में कृषि वैज्ञानिकों की ओर से कई नई किस्में विकसित की जा रही है, जो जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को सह सके और बेहतर उत्पादन दे सके। इसी कड़ी में देश में पहली बार धान की दो जीनोम–एडिटेड किस्में तैयार की गई है जो खेती किसानी की तस्वीर बदल सकती हैं। बताया जा रहा है कि धान की यह किस्में कम पानी में अधिक पैदावार देने में समक्ष हैं। इन किस्मों में और भी कई विशेषताएं हैं जिससे यह किस्में भारत के किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं। धान की इन दोनों किस्मों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नई दिल्ली द्वारा तैयार किया गया है। हाल ही में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन किस्मों को किसानों को जारी की। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने दोनों किस्मों के अनुसंधान में योगदान देने वाले कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।
कौनसी है यह धान की जीनोम एडिटेड किस्में
कृषि वैज्ञानिकों की ओर से धान (चावल) की दो नई किस्में विकसित की गई हैं। इसमें पहली DDR धान 100 (कमला) है, जिसे आईसीएआर–भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान (ICAR–IIRR), हैदराबाद द्वारा विकसित किया गया है। वहीं दूसरी किस्म पूसा DST राइस 1 है, जिसे आईसीएआर–भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI) की ओर से विकसित किया गया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी
क्या है DDR धान 100 (कमला) किस्म की विशेषताएं
क्या है पूसा DST राइस 1 किस्म की विशेषताएं
किसान राज्यों के किसानों के लिए उपयुक्त हैं धान की ये नई किस्में
धान की ये नई उन्नत किस्में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना व आंध्रप्रदेश के लिए उपयुक्त है। इस क्षेत्रों में करीब 5 मिलियन हैक्टेयर क्षेत्रफल में इन किस्मों की खेती की जा सकेगी जिससे धान के उत्पादन में करीब 4.5 मिलियन टन की बढ़ोतरी होगी।
धान की इन दो नई किस्मों की खेती से क्या होगा लाभ
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
Comments