नगर पालिका में ठेकेदार की गुंडागर्दी, CMO को दफ्तर में घुसकर दी धमकी

नगर पालिका में ठेकेदार की गुंडागर्दी, CMO को दफ्तर में घुसकर दी धमकी

कांकेर: नगर पालिका कांकेर में शुक्रवार को बड़ा हंगामा खड़ा हो गया जब एक ठेकेदार ने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कार्यालय में घुसकर उन्हें धमकाया और अभद्र व्यवहार किया।इस घटना के विरोध में नगर पालिका कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी 

मिली जानकारी के अनुसार टेंडर प्रक्रिया को लेकर ठेकेदार और CMO के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते ठेकेदार ने कार्यालय में घुसकर CMO से गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार ने सिर्फ CMO से ही नहीं बल्कि अन्य कर्मचारियों से भी दुर्व्यवहार किया।

इस घटना से आक्रोशित होकर नगर पालिका के सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से काम बंद कर दिया। कर्मचारियों ने इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि आरोपी ठेकेदार के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़े : रायपुर कलेक्ट्रेट में लगी महिला आयोग की कचहरी,महिला अभ्यार्थियों ने लगाए पुलिस पर आरोप






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments