पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को बिलासपुर से किया गिरफ्तार

पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को बिलासपुर से किया गिरफ्तार

दुर्ग :  पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। युवक ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती की, फिर प्यार का वादा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो वो मुकर गया। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि, छावनी बस्ती की रहने वाली युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि, बिलासपुर के तखतपुर के पकरिया निवासी करण यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी 

इस दौरान पुलिस को मोबाइल लोकेशन से पता चला कि, युवक तखतपुर में अपने गांव में है। सूचना मिलते ही टीआई ने एक टीम को शनिवार सुबह को भेजा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी पिछले साल उससे मिला था। उसने उससे कहा कि, वो उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। वो युवती को एक होटल में ले गया। वहां उसके मना करने के बाद भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने कई बार उसे मिलने के लिए बुलाया और रेप किया।

ये भी पढ़े : सीएम साय का बड़ा ऐलान ,आबकारी विभाग में आरक्षकों के 200 और उप निरीक्षक के 90 पदों पर होगी भर्ती






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments