पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान,BJP नेताओं में आक्रोश

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान,BJP नेताओं में आक्रोश

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अवेली गांव में शुक्रवार सुबह एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जूतों की माला पहना दी। यह सुबह पांच बजे के करीब ग्रामीणों ने देखा, तो उन्होंने तत्काल जालबांधा पुलिस चौकी को सूचना दी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी 

सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक कोमल जंघेल समेत कई भाजपा नेता भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े : सिंधु जल समझौते पर निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को घेरा,गांधी परिवार ने पाकिस्तान को खून और पानी पिलाया

अज्ञात लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

  1. थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
  2. भाजपा नेताओं ने इसे पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान के साथ किया गया गंभीर अपमान बताया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रतिमा के अपमान की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments