सात पतियों को ठगने वाली दुल्हन आठवीं शादी से पहले गिरफ्तार

सात पतियों को ठगने वाली दुल्हन आठवीं शादी से पहले गिरफ्तार

 तिरुवनंतपुरम :  सात लोगों से शादी कर गहने लेकर भागने वाली 30 वर्षीय रेशमा चंद्रशेखरन को आठवीं शादी से कुछ घंटे पहले गिरफ्तार कर लिया गया। रेशमा का दो साल का एक बच्चा भी है।उसे शुक्रवार को एक ब्यूटी पार्लर से गिरफ्तार किया गया, जहां आठवीं शादी की तैयारी कर रही थी। भावी दूल्हे को उसके व्यवहार पर शक होने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी 

जल्द ही अदालत में किया जाएगा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। दूल्हे ने पुलिस को बताया कि वह पिछले महीने एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से रेशमा से पहली बार जुड़ा था। वे कोट्टायम के एक माल में मिले, जहां रेशमा ने बताया कि वह अनाथ है और उसके बहुत कम रिश्तेदार हैं।

ये भी पढ़े : Tecno Pova 7 Ultra 5G का लॉन्च टाइमलाइन आया सामने

पार्लर से दी गई पुलिस को जानकारी

यही वजह है कि छह जून को होने वाली शादी में उसकी ओर से कोई शामिल नहीं होगा। वह उसके दोस्त के घर भी गई। वहां दोस्त की पत्नी ने उसके संदिग्ध आचरण को लेकर दूल्हे को चेताया। शुक्रवार को जब रेशमा पार्लर पहुंची तो उसके हैंडबैग की तलाशी ली गई और उसमें पहले की शादियों से संबंधित दस्तावेज मौजूद थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments