बुध देव की कृपा से इन राशियों के जीवन में आएगा बदलाव,मिलेगी हर काम में सफलता

बुध देव की कृपा से इन राशियों के जीवन में आएगा बदलाव,मिलेगी हर काम में सफलता

सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए साधक सोमवार के दिन व्रत रखते हैं। सोमवार के दिन व्रत करने से साधक की हर परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है।

ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार 09 जून से दो राशि के जातकों पर बुध देव की असीम और विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से इन दोनों राशि के जातकों को करियर और कारोबार में खास सफलता मिल सकती है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

मिथुन राशि

बुध देव की कृपा से मन प्रसन्न रहेगा। आप शांत और एकांत रहकर अपने जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के मध्य आपका कद बढ़ेगा। बुध देव की कृपा से आप धर्म पथ पर चलेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। किसी विशेष भाषा को सीखने की कोशिश करेंगे। ऐसा भी हो सकता है कि आप इसकी शुरुआत भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी 

किसी चीज को जल्द आप सीखने में कामयाब होंगे। आप अच्छे वक्ता बनेंगे। कई विषयों में आपको महारत हासिल होगी। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस में सफल होंगे। आप अपने जन्म स्थान से दूर रह सकते हैं। यात्रा करनी पड़ सकती है। लेखन या वाणी के माध्यम से भी रोजगार मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर बुध देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से कन्या राशि के जातक नीति निपुण और मधुरभाषी होते हैं। इसके साथ ही कन्या राशि के जातक धर्मवान और गुणवान होते हैं। आने वाले समय में आपके यश और सम्मान में वृद्धि होगी। आपका व्यवहार सराहनीय होगा।

धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। वाहन सुख मिलेगा। कारोबार में अकल्पनीय वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी तंत्र से भी धन लाभ होगा। कोई बड़ा सरकारी पद मिल सकता है। बड़े-वृद्ध का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप लेखन और गायन के माध्यम से भी धन कमाने में सफल होंगे।

ये भी पढ़े : मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर हादसा : चलती ट्रेनों से गिरे यात्री, गेट पर लटककर कर रहे थे यात्रा






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments