नई दिल्ली : हिना खान ने रॉकी जायसवाल के साथ शादी करके अचानक से अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया। हिना की शादी के बारे में किसी को कोई खबर नहीं थी एक्ट्रेस ने सीधे सोशल मीडिया पर अपने सिविल वेडिंग की फोटोज शेयर कीं, जो तुरंत वायरल हो गईं। दोनों लगभग 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में 4 जून को शादी कर ली।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी
मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की थी साड़ी
अब हिना ने इस खास दिन की एक और अनदेखी तस्वीर भी शेयर की है। अपने सोशल मीडिया हैंडल स्टोरीज पर ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी में पोज देती नजर आ रही हैं। हिना ने मिनिमलिस्टिक मेकअप चुना जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
शाही लुक में नजर आईं एक्ट्रेस
अपने खास दिन के लिए हिना ने मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार की गई ओपल ग्रीन हैंडलूम साड़ी चुनी। मल्होत्रा के सिग्नेचर इंट्रीकेट डिटेलिंग के साथ सॉफ्ट, म्यूटेड रंग ने उनके ब्राइडल आउटफिट में एक शाही लुक दिया जोकि काफी आकर्षक लग रहा था। उन्होंने अपने लुक को पारंपरिक कुंदन चूड़ियां, बोल्ड स्टेटमेंट रिंग्स और आकर्षक मांग टीका के साथ पूरा किया। इस पूरे लुक ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिया था।
ये भी पढ़े : अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 देश के साथ -साथ विदेशों में भी छाई
इससे पहले आया था वीडियो
अपनी खूबसूरत शादी की तस्वीरों से फैंस को मंत्रमुग्ध करने के बाद, कपल ने बहुत ही प्यारा सा वीडियो भी पोस्ट किया था जो किसी का भी दिल छू ले। इसे देखकर आपकी आंखों में आंसू जरूर आ जाएंगे। इस वीडियो में हिना ने बड़े ही प्यार से अपने पति के लिए कुछ प्यार भरे शब्द कहे। वीडियो में हिना ने कहा, "मैं बस कुछ शब्द कहना चाहती हूं। यह कोई प्रतिज्ञा नहीं है। यह एक एहसास है और यह एक भावना है।"
हिना खान ने आगे कहा, "प्यार पान बहुत खूबसूरत है लेकिन एक महिला को एंब्रेस करना, वो भी जिंदगी की सभी अनिश्चितता के साथ। मुझे नहीं पता है कि कल क्या होगा। मेरी सारी कमियों के बावजूद एक महिला को स्वीकार करना। यह दुनिया का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। बहुत-बहुत धन्यवाद।"
Comments