गौरेला : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माई का मड़वा में एक दुखद घटना सामने आई है। रायपुर में CA की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय प्रांजल नामदेव की जलप्रपात में डूबने से मौत हो गई। घटना 8 जून की शाम की है। प्रांजल अपने परिवार के साथ माई का मड़वा घूमने गए थे।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी
यह स्थल जंगल के अंदर एक दुर्गम इलाके में स्थित है। यहां बड़ी-बड़ी चट्टानों के बीच एक छोटा जलप्रपात है। घूमने के दौरान प्रांजल का पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में जा गिरे। तैरना नहीं आने के कारण वह डूब गए। परिवार के सदस्यों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला। तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दुखद घटना से परिवार के सदस्य सदमे में हैं।
ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत
Comments