नई दिल्ली : 2025 Yezdi Adventure को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसे साल 2022 के बाद दूसरी बार अपडेट किया गया है। जब यह लॉन्च हुई थी तब इसमें कई खामियां थी, जिसे 2024 में अपडेट के साथ दूर किया गया था। अब कंपनी ने भारत में इसका 2025 वर्जन लॉन्च किया है। येजदी एडवेंचर को बिल्कुल नया फेसिया, कई बेहतरीन कलर ऑप्शन और पहले से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी
क्या-क्या नया मिला?
Yezdi Adventure की कीमत
इसे पहले से ज्यादा किफायती किया गया है। 2025 येजडी एडवेंचर को 2.14 लाख रुपये से लेकर 2.26 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। 2024 वर्जन की तुलना में बेस वेरिएंट 1,000 रुपये ज्यादा सस्ती है।
पहले जैसा है इंजन
2025 Yezdi Adventure में पहले की तरह ही 334 cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 29.60 PS की पावर और 29.60 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके इंजन को अब OBD-2B उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप कर दिया गया है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
2025 Yezdi Adventure में में टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसके दोनों तरफ डिस्क ब्रेक, 21-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। इसमें पहले की तरफ 15.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें सीट की ऊंचाई 815 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 220 मिमी तथा कर्ब वजन 187 किलोग्राम है।
ये भी पढ़े : सेमरवा की 100 एकड़ वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
2025 Yezdi Adventure कवर वेरिएंट |
एक्स-शोरूम कीमत (रुपये में) |
2024 Yezdi Adventure कलर वेरिएंट |
एक्स-शोरूम कीमत (रुपये में) |
फ़ॉरेस्ट ग्रीन (मैट) |
2,14,900 |
वोल्फ ग्रे |
2,15,900 |
डेजर्ट खाकी (मैट) |
2,17,900 |
टोर्नेडो ब्लैक |
2,17,900 |
ऑसेन ब्लू (मैट) |
2,17,900 |
मैग्नाइट मरून |
2,17,900 |
टॉर्नेडो ब्लैक (मैट) |
2,21,900 |
ग्लेशियर व्हाइट |
2,19,900 |
बॉल्फ ग्रे (ग्लोस) |
2,26,900 |
||
ग्लेशियर व्हाइट (ग्लोस) |
2,26,900 |
Comments