दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने पत्नी से की मारपीट और तीन तलाक बोलकर घर से निकाला

दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने पत्नी से की मारपीट और तीन तलाक बोलकर घर से निकाला

बिलासपुर :  दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने पत्नी से मारपीट की। इसके बाद उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत महिला थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ दिसंबर 2022 में दुर्ग जिले के सुपेला में रहने वाले नासीर अली से हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के 10 दिन बाद ही पति नासीर अली और सास फरीदा बेगम कम दहेज लाने की बात कहते हुए प्रताड़ित करने लगे। पति ने उस पर दहेज में बाइक लाने के लिए दबाव बनाया।

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़िया अस्मिता से खिलवाड़ आखिर कब तक?

आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बाइक मांगने से इंकार

महिला ने अपने मायके की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बाइक मांगने से इंकार कर दिया। इसके बाद पति और सास उससे आए दिन छोटी-छोटी बातों के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला ने इसकी जानकारी अपने मायके में दी। तब मायके वालों ने जल्दी ही स्थिति में सुधार हो जाने की बात कहते हुए ससुराल वालों से घुलमिल कर रहने को कहा। तब महिला अपने ससुराल वालों के तानों को नजरअंदाज कर घर के काम में ध्यान देने लगी।

10 महीने तक प्रताड़ना सहने के बाद महिला मायके आई

इसके बाद भी उनकी आदतों में सुधार नहीं आया। 10 महीने तक उनकी प्रताड़ना सहने के बाद महिला अपने मायके आ गई। बाद में दोनों पक्ष के लोगों के बीच नासीर अली ने अपनी पत्नी को अच्छे से रखने की बात कही। तब महिला अपने ससुराल चली गई। कुछ दिन बाद ही उनका व्यवहार फिर से बदल गया।

ये भी पढ़े :इंदौर की रोहिणी ने सांसद चंद्रशेखर रावण पर लगाए गंभीर आरोप

नासीर और उसकी मां ने मिलकर पिटाई की

करीब सात महीने बाद नासीर और उसकी मां ने मिलकर महिला की पिटाई की। साथ ही युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। तब से महिला अपने मायके में रह रही है। इस बीच उसके मायके वालों ने सुलह का प्रयास भी किया। इसमें असफल होने पर महिला ने पूरे मामले की शिकायत की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments