ड्यूटी में घोर लापरवाही पड़ी भारी,थाने के पूरे स्टॉफ पर कार्रवाई

ड्यूटी में घोर लापरवाही पड़ी भारी,थाने के पूरे स्टॉफ पर कार्रवाई

बलरामपुर :  जिले के पुलिस कप्तान ने ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. इन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान घोर लापरवाही बरतने का आरोप है. इसकी शिकायत मिलने के बाद एसपी वैभव बैंकर ने एसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा 

जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है, वह सभी राजपुर थाने में पदस्थ थे. बताया गया कि 12 जून को थाना राजपुर के सामने मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की जा रही थी. इस दौरान एसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक समेत 6 पुलिसकर्मियों ने घोर लापरवाही बरती. इस मामले में पुलिस अधिक्षक ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं किए जाएंगे.

ये भी पढ़े : बिलासपुर : धान खरीदी में एक और बड़ा घोटाला, 2000 क्विंटल से ज्यादा धान गायब








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments