स्कूलों में नदारद मिले प्राचार्य और शिक्षक, डीईओ ने भेजा कारण बताओं नोटिस

स्कूलों में नदारद मिले प्राचार्य और शिक्षक, डीईओ ने भेजा कारण बताओं नोटिस

बिलासपुर : जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा जिले के बिल्हा एवं मस्तुरी ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न शासकीय शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान शासकीय हाईस्कूल फरहदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गतौरा एवं शासकीय बालक प्राथमिक शाला गतौरा बंद पाए गए एवं संबंधित संस्था के प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं शिक्षक-शिक्षकाएं अनुपस्थित पाए गए।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा

डीईओ अरूण तिवारी ने इन शालाओं में कार्यरत प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को नोटिस जारी करते हुए 3 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा है। संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने पर कार्य दिवस मानकर एक दिवस का वेतन रोकने सहित अनुशासनात्क कार्यवाही की जाएगी। अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों में शासकीय हाईस्कूल फरहदा की प्राचार्य श्रीमती माधुरी मानुरकर एवं समस्त स्टाफ, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गतौरा के प्राचार्य आरसी चौधरी सहित समस्त स्टाफ, शासकीय प्राथमिक शाला गतौरा के शिक्षक शिक्षक और कर्मचारी को नोटिस दिया गया है जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है।

ये भी पढ़े : भिलाई के प्रियदर्शिनी परिसर में बनेगी सेंट्रल लाइब्रेरी, 11 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च

इसके अलावा बुधवार सुबह डीईओ अनिल तिवारी ने करीब आधे दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है जहां भी कई शिक्षक अनुपस्थित मिले है। जिन्हे भी देर शाम नोटिस जारी किया जाएगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments