तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार सहायक शिक्षिका की मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार सहायक शिक्षिका की मौत

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार सहायक शिक्षिका गीता पैंकरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा आईटीआई कॉलेज के पास हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा

मिली जानकारी के मुताबिक गीता पैंकरा स्कूल से आ रही थीं, जब यह हादसा हुआ। बताया गया है कि, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। जिससे वह सीधे स्कूटी सवार शिक्षिका गीता पैंकरा से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।

घटना की सूचना मिलते ही बीजापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। कल पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतका एक समर्पित शिक्षिका थीं और उनके असमय निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

ये भी पढ़े : CG Transfer : लोक निर्माण विभाग में तबादले और प्रमोशन,यहां देखें पूरी लिस्ट










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments