भिलाई में रियल एस्टेट कारोबारी के साथ मारपीट और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का मामला

भिलाई में रियल एस्टेट कारोबारी के साथ मारपीट और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का मामला

भिलाई :  भिलाई में एक रियल एस्टेट कारोबारी करण गुप्ता के साथ मारपीट और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। ये घटना उस वक्त हुई जब करण ने महादेव सट्टा और ज़मीन से जुड़ी गड़बड़ियों की शिकायत पुलिस में की थी। शनिवार सुबह करीब 4 बजे करण अपने दोस्त के साथ सरकारी अस्पताल के पास चाय पीने गया था। तभी एक काली थार गाड़ी (नंबर CG 07 CM 8400) में गौतम सोना और उसके कुछ साथी वहां पहुंचे। उन्होंने करण से बदतमीजी की, जान से मारने की धमकी दी और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर रायपुर की ओर ले गए।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा

गाड़ी में करण के साथ मारपीट की गई। लेकिन मौका देखकर करण ने थार के गियर में लात मार दी जिससे गाड़ी रुक गई और वह भागकर सीधे थाने पहुंचा। करण ने इससे पहले गौतम सोना और विशाल भौमिक के खिलाफ एसएसपी दुर्ग को एक लिखित शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया था कि महादेव सट्टे की बड़ी रकम ज़मीन के सौदों में लगाई जा रही है। शिकायत के बाद से ही करण को धमकियां मिलने लगी थीं।

गौतम सोना के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि वह पहले ड्राइवर का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में उसने करोड़ों की संपत्ति बना ली। उस पर POCSO एक्ट, पुलिस को धमकी देने और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गौतम और उसके साथियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 138, 296, 3(5), 351(2) के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

ये भी पढ़े : पुलिस की रेड:दुर्ग में 80 कार्ड और 30 से ज्यादा सिलेंडर जब्त










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments