दंतेवाड़ा : लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटना मृत्युदर में कमी लाने व यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने, हेलमेट,सीटबेल्ट लगाने और वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेज पूर्ण रखने के उद्देश्य से समझाईश देने व चालानी कार्यवाही लगातार की जा रही हैं।इसके बावजूद यातायात नियमों का पालन नही करने वालों पर पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय के निर्देशन में यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू द्वारा प्रतिदिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटना मृत्युदर में कमी लाने व यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेज पूर्ण रखने के हेतु रोज अलग अलग तरीके से समझाईश देते हुए जागरूक की जा रही है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके, बावजूद यातायात नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालकों पर गुरुवार चेकिंग के दौरान चालानी की कार्यवाही की गई है जिसमें।अवैध रूप से LED लाइट लगाने वाले 02 बिना सीट बेल्ट 07, बिना हेलमेट 31, बिना रजिस्ट्रेशन 01, दो पहिया वाहन में तीन सवारी 03 कुल 44 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 25500 रु का समन शुल्क वसूल किया जाकर भारी मात्रा में LED लाइट भी जप्त किया गया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments