नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया,किया रेप..आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया,किया रेप..आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर :  जिले में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती से दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा

आरोपी नाबालिग को शादी का झांसा देकर कई दिनों तक अपनी हवस मिटाता रहा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव डाला तो युवक टाल मटोल करने लगा। जब इस बात की जानकारी नाबालिग के परिजन को हुई तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

नाबालिग युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के साथ अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़े : बिलासपुर में बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से हत्या,इलाके में मचा हड़कंप

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments