नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार (19 जून, 2025) को पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि टॉप की लीडरशिप के साथ उनकी राय अलग है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी, उसके मूल्य और कार्यकर्ता उनके लिए प्रिय हैं।
उन्होंने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि मेरे मौजूदा कांग्रेस नेतृत्व के साथ मतभेद हैं। उनमें से कुछ तो पब्लिक डोमेन में है। इसलिए आप सब इसके बारे में जानते हैं। उनसे सीधे बात करके पार्टी के भीतर ही इन्हें सुलझाना बेहतर होगा।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा
कांग्रेस सांसद ने ये भी कहा कि उन्होंने नीलांबुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार नहीं किया क्योंकि इसके लिए उन्हें पार्टी ने बुलाया ही नहीं।
'16 साल तक कांग्रेस के लिए लॉयल रहा'
कांग्रेस नेता ने कहा, "मैं 16 साल तक कांग्रेस के लिए लॉयल रहा और अगर कोई मतभेद हैं भी तो उसे सुलझाया जा सकता है। कोई मतभेद हैं तो इस पर संबंधित लोगों के साथ बंद दरवाजे के पीछे चर्चा की जानी चाहिए और मैं इसे यहीं छोड़ना चाहता हूं।"
कांग्रेस पार्टी में किसके साथ है शशि थरूर का मतभेद?
उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी, इसके मूल्य और इसके कार्यकर्ता मेरे लिए प्रिय हैं। मैं पिछले 16 वर्षों से उनके साथ काम कर रहा हूं और मैंने उनकी प्रतिबद्धता, समर्पण और आदर्शवाद देखा है।" यह पूछे जाने पर कि क्या उनका मतभेद कांग्रेस आलाकमान या पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के साथ है, उन्होंने सवाल को टालते हुए कहा कि वह इस बारे में अभी बात नहीं करना चाहते क्योंकि विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।
'अब छिपाने जैसी कोई बात ही नहीं'
शशि थरूर ने कहा उन्होंने कहा, "आज उन मुद्दों (नेतृत्व के साथ उनकी असहमति) पर बात करने का समय नहीं है, क्योंकि मतदान जारी है, जहां मैं अपने मित्र (कांग्रेस उम्मीदवार) आर्यदान शौकत को जीतते देखना चाहता हूं। पार्टी नेतृत्व के साथ मेरी कुछ असहमतियां मीडिया में छपी हैं, इसलिए इसे छिपाया नहीं जा सकता।"
उन्होंने आगे कहा, "हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीलांबुर में कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम किया है। हमारे पास एक बेहतरीन उम्मीदवार है। मैं उनके काम का नतीजा देखना चाहता हूं।"
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments