परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेजेस छुरा में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासन कर योग का अभ्यास किया।
इस अवसर पर एसएमडीसी अध्यक्ष सी.आर. सिन्हा, समिति के अन्य सदस्य तथा विद्यालय के प्राचार्य पी.के. मिश्रा समस्त स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों के बारे में बताया तथा नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा
विद्यालय के व्यायाम शिक्षक ईश्वर सेन तथा शिक्षिकाएँ श्रीमती राजेश्वरी वर्मा और श्रीमती दीप्ति गार्डिया ने बच्चों को योगासन और व्यायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने बच्चों को सही तकनीक और लाभों की जानकारी दी, जिससे सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
प्राचार्य मिश्रा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर हम स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं। एस एम डी सी के अध्यक्ष सी आर सिन्हा ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है योग से से सर्वांगीण विकास होता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित जनों ने कार्यक्रम की सराहना की और इस तरह के आयोजनों को नियमित रूप से करने की आवश्यकता पर बल दिया।
ये भी पढ़े : 105 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Comments