योग ना सिर्फ तन को अपितु मन भी स्वस्थ और सजग करता है- योगाचार्य मिथलेश सिन्हा

योग ना सिर्फ तन को अपितु मन भी स्वस्थ और सजग करता है- योगाचार्य मिथलेश सिन्हा

छुरा  : ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विकासखंड स्तरीय आयोजन नगर के आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर पूजन अर्चन कर किया गया। उपस्थित जनों को क्षेत्र के वरिष्ठ योगाचार्य मिथलेश कुमार सिन्हा, अर्जुन धनंजय सिन्हा,संतराम कंवर, शंकर यदु, ईश्वर यदु, ने योगाभ्यास कराया। योगाभ्यास में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास कराते हुए योगाचार्य मिथलेश सिन्हा ने कहा कि योग को सम्पूर्ण के साथ प्रतिदिन करना चाहिए, योग ना सिर्फ तन को अपितु मन भी स्वस्थ और सजग करता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह निषाद ने कहा कि हमें प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए, योग से हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।जिला पंचायत सभापित लेखराज ध्रुवा ने कहा कि योग हमारे भारत की दुनिया को एक बहुमूल्य विरासत है इसको हमे सहेज कर रखना है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा

भारत स्वाभिमान न्यास संरक्षक यशवंत यादव जी ने कहा कि योग के आयामों को जीवन का अभिन्न अंग बनावे।,जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीष चंद्रवंशी ने सभी उपस्थित जनों  एवं योगाचार्यों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह मरकाम, कयाराम यादव,समाजसेवी शीतल ध्रुव, पुनीत ठाकुर, निखिल साहू,प्राचार्य के के साहू, एन सी साहू, संतोष वर्मा,मुरारीराम देवांगन, निर्भय ठाकुर,जितेंद्र पाटकर,वीरेंद्र ठाकुर, रामाधार यादव, धनेश्वर नाग, परमेश्वर सिन्हा,मेघराज यादव , मनोज दुबे, कमलेश्वर सिन्हा,दीपक साहू,शोएब अली,विकास, शंकर सारडा, संतोष सोरी,शिक्षक शिक्षिका गण , गणमान्य नागरिक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments