IND vs ENG: बुमराह का पंजा, फिर केएल राहुल की पारी, तीसरे दिन के आखिरी सेशन में ऐसे बदला खेल

IND vs ENG: बुमराह का पंजा, फिर केएल राहुल की पारी, तीसरे दिन के आखिरी सेशन में ऐसे बदला खेल

नई दिल्ली :  भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का बारिश की वजह से जल्दी खेल समाप्त हो गया। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी छाप छोड़ी। बुमराह ने इंग्लैंड की पहली बारी 465 रन पर समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बुमराह ने पांच अंग्रेज बल्लेबाजों का शिकार किया। भारत ने 96 रन की कुल बढ़त हासिल कर ली है। केएल राहुल और शुभमन गिल नाबाद लौटे।

दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने तीन विकेट से आगे खेलना शुरू किया। ओली पोप 100 रन और हैरी ब्रूक (0) क्रीज पर उतरे। पोप ने अपने स्कोर में 6 रन ही जोड़े थे कि प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। कप्तान बेन स्टोक्स भी ज्यादा देर तक टीम नहीं सके और 52 गेंद पर 20 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा

प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई दिन की पहली सफलता

हालांकि, हैरी ब्रूक को जेमी स्मिथ का साथ मिला। दोनों के बीच 73 रन की साझेदारी हुई। हैरी ब्रूक को दो जीवन दान मिले, इसके बावजूद भी वह शतक से चूक गए और नर्वस 90s का शिकार हुए। ब्रूक 99 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने शॉर्ट पिच गेंद पर शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट करवाया।

बुमराह ने खोला पंजा

अंत में क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्से ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 450 के पार पहुंचा दिया। वोक्स ने 38 रन की पारी खेली और बुमराह का चौथा शिकार बने। बुमराह ने टंग को आउट कर पंजा खोला। कृष्णा ने तीन तो सिराज ने दो विकेट चटकाए। भारत को 6 रन की बढ़त मिली।

ये भी पढ़े : ये हैं टॉप 5 शेयर जो 30 दिन में 100 फीसदी से ज्यादा तक का रिटर्न दिलाएगा

भारत ने दूसरी पारी में गंवाए दो विकेट

दूसरी पारी में भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट गंवा दिए और कुल बढ़त 96 रन तक पहुंचा दी। जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले साई सुदर्शन ने 30 रन की पारी खेली। वह दूसरी बार भी बेन स्टोक्स का शिकार बने। बारिश के चलते दिन का खेल जल्दी समाप्त हो गया। केएल राहुल 47 रन और गिल 6 रन बनाकर नाबाद लौटे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments