क्या है अमरनाथ यात्रा की पौराणिक कथा, गुफा में है अमर कबूतरों का जोड़ा ?

क्या है अमरनाथ यात्रा की पौराणिक कथा, गुफा में है अमर कबूतरों का जोड़ा ?

अमरनाथ यात्रा का विशेष महत्व है। यह एक पवित्र तीर्थयात्रा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस यात्रा को करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं। साथ ही भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती हैं। इस यात्रा को अधिक कठिन माना जाता है, लेकिन फिर भी महादेव के भक्तों में खास उत्साह देखने को मिलता है। क्या आप इस यात्रा से जुड़े रहस्यों के बारे में जानते हैं, अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में बताएंगे अमरनाथ यात्रा के महत्त्व और रहस्यों के बारे में।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार महादेव से मां पार्वती ने कहा कि आप अजर-अमर हैं। मुझे हर जन्म के बाद आपको पाने के लिए अधिक तपस्या कर आपको प्राप्त करना होता है। साथ ही मां पार्वती ने महादेव अमर होने का रहस्य पूछा, तो इसके बाद भगवान शिव मां पार्वती को एकांत जगह पर कथा सुनने को कहा। एकांत जगह का चयन कथा सुनाने के लिए इसलिए किया, क्योंकि अमर कथा कोई और न सुन सके।

महादेव ने मां पार्वती को अमर होने की कथा सुनाई। कथा के दौरान गुफा में दो कबूतर भी मौजूद थे। उन्होंने भी अमृतज्ञान कीकथा सुनी। जब प्रभु ने देखा कि दो कबूतर ने कथा को सुन लिया है, तो ऐसे में शिव जी उनका वध करना चाहते थे, लेकिन कबूतर ने कहा कि अगर आप हमे मार देंगे, तो अमर कथा का महत्व नहीं रह जाएगा। ऐसे में शिव जी ने उन कबूतरों को प्राणदान दे दिया। प्रभु ने कहा कि तुम इस जगह पर सदैव शिव पार्वती के प्रतीक चिन्ह के रूप में वास करोगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह कबूतर का जोड़ा अमर हो गया।

अमरनाथ यात्रा का महत्व

आपकी जानकारी के लिए बता कि अमरनाथ यात्रा का महत्व कई धार्मिक ग्रंथों में देखने को मिलता है। इस यात्रा को करने से इंसान को जीवन-मरण के चक्र से छुटकारा मिलता है। यह गुफा लोगों को शांति प्रदान करती है।

ये भी पढ़े : विनायक चतुर्थी पर बन रहें हैं कई मंगलकारी संयोग,बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

कब से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा 2025 (Amarnath Yatra 2025 Start Date)


इस बार अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी। वहीं, इसका समापन 9 अगस्त को होगा।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments