रायपुर : राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया गया है।
महिला और पुरुष ने कार से धक्का दिया, CCTV में कैद हुई घटना
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलत पोर्ते ने बताया कि कबीर नगर क्षेत्र में मिली युवक की लाश के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक महिला और एक पुरुष युवक को कार से उतरने के बाद धक्का देते हैं। युवक सड़क किनारे गिर जाता है और फिर वहीं अचेत अवस्था में पड़ा रहता है। थोड़ी देर बाद राहगीरों की नजर उस पर पड़ती है और पुलिस को सूचित किया जाता है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा
शव पर मिले ड्रग्स इंजेक्शन के निशान, हाथ पर ‘मनदीप’ टैटू
पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसके बाएं हाथ पर ‘मनदीप’ नाम का टैटू बना हुआ है। इसके अलावा, हाथों में नशीले इंजेक्शन के कई पुराने निशान भी मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया युवक के नशे का आदी होने की पुष्टि होती है। अतिरिक्त एसपी पोर्ते ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ड्रग्स के ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल शव की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। कबीर नगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मृतक की पहचान मंदीप के रूप में हुई है, जो कथित रूप से ड्रग्स का आदी था। प्राथमिक पूछताछ में क्रेटा कार से जुड़े दो संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ लिया है, जिन्होंने युवक को खुद नशे की हालत में कार से नीचे धक्का देकर वहां से भाग जाने की बात कबूली है।
पकड़े गए संदिग्धों की पहचान
साधना अग्रवाल उर्फ भूरी, पिता गोविंद अग्रवाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी कबीर नगर
संतोष मिश्रा, पिता गणपति मिश्रा, उम्र 44 वर्ष, निवासी हीरापुर, थाना कबीर नगर
बताया गया है कि घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार संतोष मिश्रा की है, जिसे घटना स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर चिन्हित किया गया।
नशे की लत और ओवरडोज बना मौत की वजह
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि मृतक मंदीप उनके साथ बैठकर ड्रग्स का सेवन कर रहा था। नशे के दौरान वह इंजेक्शन के माध्यम से अपने हाथ की नसों में नशीला पदार्थ ले रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालात खराब होते देख भूरी और संतोष घबरा गए और उन्होंने मृतक को कार से उतारकर सड़क किनारे फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। यह पूरी घटना इलाके के CCTV फुटेज में रिकॉर्ड हुई थी, जिसके आधार पर पुलिस को बड़ी सुराग हाथ लगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी पुष्टि
पुलिस ने शव को मेकाहारा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि मौत का असली कारण ड्रग्स का ओवरडोज था या किसी और वजह से युवक की जान गई।
CCTV फुटेज ने खोली पोल
घटना स्थल पर पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले थे, जिसके बाद इलाके के CCTV कैमरों की जांच की गई। इसमें साफ तौर पर दिखा कि एक कार (क्रेटा) से एक युवक को महिला और पुरुष उतारकर वहां छोड़ते हैं और फिर तेजी से निकल जाते हैं। कार का नंबर ट्रेस करने के बाद आरोपी संतोष मिश्रा और साधना उर्फ भूरी तक पुलिस पहुंच गई।
ये भी पढ़े : महासमुंद : तालाब में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments