ऑपरेशन अंकुश: वर्ष 2018 से फरार आरोपी कमलेश आया, पुलिस की गिरफ्त में

ऑपरेशन अंकुश: वर्ष 2018 से फरार आरोपी कमलेश आया, पुलिस की गिरफ्त में

जशपुर :   मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.09.18 को चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत विशेष संरक्षित समाज के प्रार्थी संत कुमार, उम्र 23 वर्ष ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि उसका एक लड़की से प्रेम सम्बन्ध था, दोनो आपसी सहमति से 05.08.18 को भाग कर, एक रिश्तेदार के यहां, गौरेला पेंड्रा मारवाही में रहे, फिर वहां से रांची झारखंड जाकर काम किए, फिर वहां से वापस 28.08.18 को चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत एक गांव में आकर रहने लगे, इसी दौरान दिनांक 29.09.2018 की शाम करीबन 05 बजे, लड़की का मामा शिव कुमार यादव, अपने अन्य साथियों के साथ आकर प्रार्थी को अपने समाज की लड़की को रखने की हिम्मत कैसे किए, कहते हुए, प्रार्थी से मारपीट कर, उसे जबरन रस्सी से बांधकर ,पिकअप वाहन में ले जाकर, चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में ले गए, व उससे रात भर, गंदी गालियां देते हुए मारपीट किए थे, जिससे कि प्रार्थी की पूरे शरीर में गंभीर चोट आई थी।

ये भी पढ़े : हुक्के का सामान बेचने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई,दो व्यापारी गिरफ्तार

 रिपोर्ट पर चौकी पंडरापाठ में अपहरण व मारपीट के लिए भा. द. वि. की धारा 365,264,506,323,342,147,148,325,367 व 3(v),3(1)(द)(घ) एस सी/एस टी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। पुलिस के द्वारा विवेचना के दौरान मामले में संलिप्त 12 आरोपियों क्रमशः हरिशंकर यादव , शिवकुमार यादव , पुरन पादव , रामकरण यादव , रमेश यादव , नंदगोपाल यादव , सुभाष यादव, मुनी यादव , प्रबल यादव , कृष्णा यादव, खुसीहाल यादव , रामु यादव को दिनांक 31.01.2019 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था ।

 अपराध में शामिल एक आरोपी कमलेश यादव, घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस के द्वारा उसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, कि दिनांक 29.06.25 को पुलिस को मुखबीर के जरिए सूचना मिली कि मामले का फरार आरोपी कमलेश यादव, ग्राम बाघिमा में आया हुआ है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, घेराबंदी कर, ग्राम बाघिमा से फरार आरोपी कमलेश यादव उम्र 23 वर्ष हिरासत में लिया गया है।आरोपी कमलेश यादव के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व फरार आरोपी की गिरफ्तारी में डीएसपी आजाक श्री भावेश कुमार समरथ, सहायक उप निरीक्षक मार्टिन खलखो, प्रधान आरक्षक जगदीश अघरिया, आरक्षक अरुण कुमार तिग्गा, महेश मालाकार व जशपुर पुलिस की साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ये भी पढ़े : दुर्ग जिले में सेक्सट्रार्शन का मामला,जीजा-साली गिरफ्तार 

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश के तहत छह साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, पुलिस के द्वारा, और भी पुराने प्रकरणों में लंबे समय से फरार आरोपियों को चिन्हित कर पता साजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा, ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments