बुध के साथ ही राहु-केतु के खराब प्रभावों को दूर करती हैं माता दुर्गा, आज ऐसे करें पूजा

बुध के साथ ही राहु-केतु के खराब प्रभावों को दूर करती हैं माता दुर्गा, आज ऐसे करें पूजा

 इस समय आषाढ़ के गुप्त नवरात्र चल रहे हैं। ऐसे में बुधवार के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह का होता है, जो बुद्धि, ज्ञान, विद्या, व्यापार, रोजगार का कारक ग्रह है।बुध के खराब होने से इन सभी चीजों में परेशानी आती है। साथ ही धन-संपत्ति और परिवार की सुख-शांति भी नहीं रहती है। इसलिए बुधवार के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से लाभ होता है। इसके अलावा मां दुर्गा की बुधवार के दिन पूजा करने से राहु-केतु की परेशानियों से राहत मिलती है। शत्रु भी परास्त होते हैं। साथ ही यह बुध ग्रह को शांत करने का भी एक तरीका है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - राजनीति ---कुछ ढपा, कुछ छिपा, कुछ नही खुला 

बुधवार को मां दुर्गा की पूजा के लाभ 

बुधवार को मां दुर्गा की पूजा करने से बुद्धि, ज्ञान और विद्या में वृद्धि होती है। मां दुर्गा को धन-संपत्ति की देवी भी माना जाता है। इसलिए बुधवार को उनकी पूजा से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और व्यापार में लाभ होता है। 

माता दुर्गा को परिवार की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। बुधवार को उनकी पूजा से परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस दिन दुर्गा माता के मंदिर में जाकर उन्हें हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं या नौ कन्याओं को हरा रुमाल बांटें। 

इस मंत्र का करें जाप 

भगवान गणेश के अलावा मां दुर्गा को दुर्वा घास चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। अपनी परेशानियों को माता के सामने कहकर "ओम दुर्ग दुर्गाय नमः" मंत्र का जाप करें। इससे लाभ मिलता है। 

नवरात्र के दौरान बुधवार का दिन होने पर पंचांग के अनुसार उस दिन देवी के जिस स्वरूप की पूजा की जाती है (जैसे षष्ठी को मां कात्यायनी या या सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि) उनकी पूजा करें।

ये भी पढ़े : CG Transfer : जिला कलेक्टरों के कर्मचारियों के तबादले,आदेश जारी

कर सकते हैं ये अन्य उपाय  

  1. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। 
  2. साबुत हरे मूंग का दान करें। 
  3. तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाएं।
  4. बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनें। 
  5. बहन, बेटी और महिलाओं का अपमान न करें।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments