रविवार 06 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। यह पर्व हर साल आषाढ़ महीने में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन से चातुर्मास शुरू होता है। चातुर्मास के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने जाते हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो देवशयनी एकादशी तक दो राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही हर परेशानी दूर होगी। आइए, इन भाग्यशाली राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
कन्या राशि
देवशयनी एकादशी तिथि तक कन्या राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से घर में खुशियों का आगमन होगा। मानसिक तनाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। बिगड़े काम बनेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। पार्टनर का साथ मिलेगा। कारोबार में विस्तार होगा। यात्रा के योग बनेंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। किसी खास से मिलना होगा। गाय के कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। देवशयनी एकादशी के दिन पीले रंग की चीजों का दान करें।
धनु राशि
देवशयनी एकादशी तक धनु राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से चिंता दूर होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी। करियर से जुड़ी परेशानी दूर होगी। कोई मनोकामना पूरी होगी। बड़े भाई का प्यार मिलेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। करियर को नया आयाम मिलेगा।सरकारी कामों में भी लाभ मिलेगा। रुके काम बनेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गुस्से पर कंट्रोल रखें। एकादशी के दिन भक्ति भाव से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें।
ये भी पढ़े : पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल,27 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर..देखें लिस्ट
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments