एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने ली रक्षित केन्द्र बेमेतरा में पुलिस जवानों का जनरल परेड

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने ली रक्षित केन्द्र बेमेतरा में पुलिस जवानों का जनरल परेड

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : दिन शुक्रवार को रक्षित केन्द्र बेमेतरा के पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने रक्षित केन्द्र बेमेतरा परिसर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस अधि./कर्म. के जनरल परेड़ की सलामी ली और निरीक्षण किया गया। इस परेड में जिले के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना था। यह पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करता है। टोलीवार परेड कराया गया एवं परेड में विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन और ड्रिल का प्रदर्शन किया गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

परेड में शामिल होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा कर प्रोत्साहित किया गया। परेड के दौरान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस जवानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित कर भविष्य में निरंतर सुधार के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा मनोज तिर्की, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, निरीक्षक प्रमोद शर्मा, उप निरीक्षक बल्लुराम सोरी, सउनि उदलराम टांडेकर, भलेतिनुस पन्ना सहित रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ एवं थाना/चौकी के अधिकारी/कर्मचारी परेड़ में सरिक हुये।

ये भी पढ़े : कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नगर पंचायत दाढ़ी का किया व्यापक निरीक्षण दौरा







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments