यहां जानिए  2025 TVS iQube का कौन-सा वेरिएंट आपके लिए सबसे बेस्ट?

यहां जानिए 2025 TVS iQube का कौन-सा वेरिएंट आपके लिए सबसे बेस्ट?

नई दिल्ली :  भारतीय बाजार में हाल ही में TVS iQube का नया वेरिएंट लॉन्च हुआ है, जिसके बाद से यह अब तीन अलग-अलग सब वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके तीनों वेरिएंट ही कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आते है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको iQube के सभी वेरिएंट की खुबियों के बारे में बता रहे हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

1. TVS iQube 2.2kWh

इसमें 2.2kWh की बैटरी मिलती है। कंपनी दावा करती है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 94 किमी की रेंज देता है। इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 2 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। इसमें 4.4kW का हब मोटर का इस्तेमाल हुआ है, जो 75 किमी प्रति घंटे की टॉप-स्पीड देता है। भारत में TVS iQube 2.2kWh की एक्स-शोरूम कीमत 1,00,620 रुपये है।

2. TVS iQube 3.1kWh

यह iQube लाइनअप का सबसे टॉप वेरिएंट है, जिसमें 3.5kWh की सबसे बड़ी बैटरी मिलती है। बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 145 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में इसे 4 घंटे 50 मिनट लगते हैं। इसकी टॉप-स्पीड 78 किमी प्रति घंटा है। TVS iQube 3.5kWh की एक्स-शोरूम कीमत 1,23,379 रुपये है।

3. TVS iQube 3.5kWh

यह iQube लाइनअप का सबसे टॉप वेरिएंट है, जिसमें 3.5kWh की सबसे बड़ी बैटरी मिलती है। बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 145 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में इसे 4 घंटे 50 मिनट लगते हैं। इसकी टॉप-स्पीड 78 किमी प्रति घंटा है। TVS iQube 3.5kWh की एक्स-शोरूम कीमत 1,23,379 रुपये है।

ये भी पढ़े : आकाश वायु रक्षा प्रणाली का मुरीद हुआ ब्राजील, खरीद में दिखाई रुचि

तीनों वेरिएंट में समानता

  1. TVS iQube के तीनों वेरिएंट्स में फीचर्स और अंडरपिनिंग्स लगभग समान हैं। इन तीनों में ही 12.7cm का TFT कंसोल मिलता है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल/SMS अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स शामिल है। सेफ्टी के लिए जियो-फेंसिंग, क्रैश/थेफ्ट अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इनमें रिवर्स और फॉरवर्ड मोड के लिए पार्क असिस्ट दिया गया है। तीनों ही वेरिएंट में 32-लीटर की अंडरसीट स्टोरेज भी मिलती है।
  2. तीनों ही वेरिएंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर का इस्तेमाल किया गया है। तीनों में अलॉय-व्हील सेटअप के साथ ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे 220mm डिस्क और पीछे 130mm ड्रम का सेटअप मिलता है। कुल मिलाकर तीनों वेरिएंट के बीच केवल रेंज और परफॉर्मेंस का ही अंतर है।
 






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments