गिरफ्तार कर्मचारी का बड़ा खुलासा,इंचार्ज के संरक्षण में हो रहा था लालपुर भट्ठी में शराब घोटाला

गिरफ्तार कर्मचारी का बड़ा खुलासा,इंचार्ज के संरक्षण में हो रहा था लालपुर भट्ठी में शराब घोटाला

रायपुर: जिला आबकारी और फ्लाइंग स्क्वॉड की जॉइंट टीम ने लालपुर स्थित कंपोजिट शराब दुकान में मिलावटी और बगैर होलोग्राम वाली शराब बेचकर फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मी शेखर बंजारे को गिरफ्तार किया है. 22 दिन पहले आबकारी टीम ने ही फर्जीवाड़ा पकड़ा था. साथ ही काउंटर में 12 लाख रुपए शार्टेज भी मिला था.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

दुकान में तैनात प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मियों के खिलाफ पुलिस में फर्जीवाड़े के दो केस आबकारी विभाग ने दर्ज कराये हैं. जिसकी पृथक से जांच जारी है. गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है कि ये पूरा खेल वहां के इंचार्ज अधिकारियों के संज्ञान में था और इसकी एवज में मोटी रकम भी साहब को जाती थी. इस मामले में और आरोपी सागर सोनवानी फरार है, जिसे गिरफ्तार करने की टीम लगी हुई है.

सूत्रों के मुताबिक तीन-चार महीने से शराब दुकान में फर्जीवाड़ा जारी होने के सबूत मिले हैं. आरोपी कर्मी शराब दुकान के सीसीटीवी कैमरे बंद कर देते थे. वहां पर बगैर होलोग्राम वाली शराब बेची जाती रही है. साथ ही होलोग्राम वाली शराब में मिलावट भी की जाती थी. सस्ती शराब को महंगी बोतलों में भरकर फर्जीवाड़ा किए जाने की भी आशंका है. इसमें आबकारी अमले की भी मिलीभगत रही है.

ये भी पढ़े : धान पैदावार बढ़ाने के ये हैं टॉप सीक्रेट टिप्स










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments