मानसून का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं, बारिश की बूंदें और ताजगी लेकर आता है, लेकिन यह मौसम कई बीमारियों को भी न्योता देता है। नमी और बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन और पाचन संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में सेहत का एक्स्ट्रा ख्याल रखना जरूरत बन जाती है।
मानसून में हेल्थ का ध्यान रखने के लिए अपनी चाय में कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स को मिलाना फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, ये हर्ब्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं और इनका इस्तेमाल आयुर्वेद में सदियों से होता चला आया है। इन हर्ब्स को चाय में मिलाने से चाय का स्वाद तो बढ़ता ही है। साथ ही, यह इम्युनिटी को भी मजबूत बनाते हैं। आइए जानें मानसून में चाय में किन हर्ब्स को मिलाना चाहिए।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
अदरक
अदरक एक प्राकृतिक औषधि है जो सर्दी-जुकाम, गले की खराश और पाचन संबंधी समस्याओं में रामबाण का काम करती है। इसमें मौजूद जिंजरॉल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसे चाय में मिलाकर पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर की सूजन से भी आराम मिलता है। चाय बनाते समय उबलते पानी में अदरक का एक छोटा टुकड़ा डालें और 2-3 मिनट उबालें। फिर चायपत्ती और दूध मिलाकर पिएं।
तुलसी
तुलसी में ऐसे कई गुण होते हैं, जिसकी वजह से आयुर्वेद में इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसे पीने से सांस से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं, स्ट्रेस कम होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसलिए बारिश के मौसम में चाय में 4-5 तुलसी की पत्तियां डालकर उबालें, फिर दूध और चीनी मिलाकर पिएं।
लेमनग्रास
लेमनग्रास में सिट्रल होता है, जो एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और वजन घटाने में मदद करती है। इसे पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, थकान कम होती है, स्ट्रेस दूर होता है और पेट की एसिडिटी और गैस से भी राहत मिलती है। इसलिए मानसून में चाय बनाते समय लेमनग्रास की 2-3 पत्तियों को उबालें, फिर इसे छानकर शहद मिलाकर पिएं।
काली मिर्च
काली मिर्च में पिपेरिन होता है, जो शरीर में पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन को बढ़ाता है। यह सर्दी-जुकाम में तुरंत आराम देती है। इसे चाय में मिलाकर पीने से कफ और कंजेशन को दूर होता है। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को तेज बनाती है और इम्युनिटी भी मजबूत बनाती है। चाय में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर या 2-3 दाने काली मिर्च को कूटकर उबालें।
अजवाइन
अजवाइन पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें थाइमोल होता है, जो गैस, एसिडिटी और पेट दर्द में राहत देता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। यह खांसी-जुकाम से भी आराम दिलाता है और जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। चाय बनाते समय आधा चम्मच अजवाइन उबालें, फिर छानकर पिएं।
ये भी पढ़े : वन विभाग की सख्त कार्रवाई: मालीडीह गांव में अवैध सागौन चिरान जब्त
Comments