आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर असामाजिक तत्वों ने अचानक किया हमला

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर असामाजिक तत्वों ने अचानक किया हमला

बेमेतरा :  सतनामी समाज के गुरु एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, विधायक नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रहे थे। इस दौरान बेमेतरा से रायपुर बायपास पर भोईनाभांठा के बीच अचानक खुशवंत साहेब की गाड़ी पर जमकर पत्थरबाजी की गई। इस घटना में विधायक की कार के सामने के शीशे टूटे हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद विधायक गुरु खुशवंत बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के निवास पहुंचे हैं, जहां बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू से बातचीत कर रहे।

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला किसने और किन कारणों से किया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, वहीं सतनामी समाज के लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े  :राजधानी रायपुर में बिल्डर पिता-पुत्र दर्ज हुई 420 की FIR










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments