राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद,पेट्रोल पंप कर्मचारी की गला रेतकर हत्या

राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद,पेट्रोल पंप कर्मचारी की गला रेतकर हत्या

 

आरंग :  राजधानी रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है, यहां मंदिरहसौद थाना के ग्राम उमरिया में नेशनल हाईवे 53 पर स्थित HP के पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारी की अज्ञात हमलावर ने चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना तड़के सुबह 3 से 3.30 बजे के बीच की है. मृतक की पहचान ग्राम गुजरा निवासी योगेश मिरी (25 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर कातिलों की पता लगाने में जुट गई है.

आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है, उन्हें पुलिस का भी डर नहीं है, आये दिन हत्या, लूट, चोरी जैसी घटनाएं सामने आ रही है.  अब देखने वाली बात होगी कि, पुलिस इस हत्या की गुत्थी को कब तक सुलझाती है.

ये भी पढ़े : इराक के शॉपिंग माल में लगी भीषण आग,50 लोगों की जिंदा जलने से मौत










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments