चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ़्तारी के बाद कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है। चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस शनिवार को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान सभी जिलों में कांग्रेस के नेता प्रदर्शन में शामिल होंगे। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी का सभी जिलों में पुतला दहन करेंगे। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

धरने पर बैठे कांग्रेसी
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ़्तारी के बाद से कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के तमाम विधायक राजीव गांधी चौक पर धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार की कठपुतली ED के नाम से तख्ती लिए हुए हैं।

कांग्रेसियों ने किया बवाल
बघेल के बेटे चैतन्य का आज जन्मदिवस है। भिलाई स्थित निवास में 6 घंटे तक घर में तलाशी और पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हुई है। वहीं गिरफ्तारी के बाद ईडी को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की।

ये भी पढ़े : सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री पोस्ट करने वालों पर प्रशासन क़ी पैनी नजर, दो लोगों क़ो नोटिस जारी

ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों का बवाल
चैतन्य बघेल की गिरफ़्तारी के बाद कांग्रेसियों ने बघेल निवास के बाहर जमकर बवाल किया। प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने कई टायर जलाए। इस दौरान जलता टायर धकेलकर ईडी दफ्तर के अंदर जाने की कोशिश की है। दफ्तर के बाहर लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, बिंद्रा नवागढ़ के विधायक जनक ध्रुव मौजूद है। वहीं NSUI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहुंचे हुए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेसियों का जोरदार विरोध जारी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments