दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (18 जुलाई 2025 ) को दुर्गापुर में भव्य रैली को संबोधित किया। कहा, बंगाल अब बदलाव और विकास चाहता है। यहां का युवा रोजगार चाहता है। इसलिए वह भाजपा पर भरोसा करता है।पीएम मोदी ने इस दौरान पश्चिम बंगाल के लिए ₹5,377 करोड़ की लागत वाली 5 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी। साथ ही कुछ परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित किया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
पीएम मोदी ने इस दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा, TMC सरकार केंद्र की योजनाओं को रोकने में लगी है। बंगाल की जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए उन्होंने ‘विकास बनाम भ्रष्टाचार’ का मुद्दा उठाया।
ये हैं वो 5 प्रमुख परियोजनाएं
1. BPCL सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना (₹1,950 करोड़)
बांकुरा और पुरुलिया जिलों में BPCL की यह CGD परियोजना घरेलू उपयोग, व्यवसायिक संस्थानों और उद्योगों को PNG और CNG उपलब्ध कराएगी। इससे स्थानीय लोगों को ऊर्जा के बेहतर विकल्प मिलेंगे और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
2. दुर्गापुर-कोलकाता नेचुरल गैस पाइपलाइन (₹1,190 करोड़)
प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना के तहत, दुर्गापुर से कोलकाता तक 132 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन पश्चिम वर्धमान, हुगली और नदिया जिलों से होकर गुजरेगी। इससे गैस आधारित उद्योगों को बल मिलेगा और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा।
3. FGD सिस्टम - थर्मल पावर स्टेशनों में (₹1,457 करोड़)
दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन और रघुनाथपुर स्टेशन पर FGD सिस्टम के जरिए फ्लू गैस से सल्फर डाइऑक्साइड को हटाया जाएगा। इससे वायु प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आएगी और पर्यावरणीय मानकों में सुधार होगा।
4. पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन दोहरीकरण (₹390 करोड़)
36 किलोमीटर की यह रेल लाइन अब दोहरी हो जाएगी जिससे औद्योगिक क्षेत्रों जैसे जमशेदपुर, धनबाद, रांची और कोलकाता के बीच माल और यात्री यातायात और तेज़ और कुशल होगा। रेलवे की लोड कैपेसिटी बढ़ेगी और ट्रेनों की लेट-लतीफी कम होगी।
5. तोपसी और पांडबेश्वर ROB (₹380 करोड़)
रेलवे क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सेतु भारतम योजना के तहत दो रोड ओवर ब्रिज (ROB) बनाए गए हैं। इनसे न केवल सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि आवागमन भी सुगम होगा।
TMC सरकार पर PM मोदी का सियासी हमला
पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर तीखे सियासी हमले किए। कहा, बंगाल में कटमनी, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा। मोदी ने यह भी कहा, 2026 के विधानसभा चुनावों में बंगाल की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और भाजपा उस उम्मीद की किरण है।
ये भी पढ़े : इजरायल और सीरिया सीजफायर के लिए माने,अमेरिका के राजदूत ने किया एलान
शहीद दिवस रैली से पहले PM मोदी ने दिए संकेत
प्रधानमंत्री मोदी की यह रैली TMC की शहीद दिवस रैली से ठीक 3 दिन पहले हुई है। यह भाजपा की रणनीतिक चाल हो सकती है। दुर्गापुर जैसे औद्योगिक केंद्र से रैली कर प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि बंगाल अब जाति धर्म नहीं बल्कि विकास और रोज़गार मुद्दे पर आगे बढ़ेगा।
Comments