नई दिल्ली : सावन का महीना चल रहा है। इस महीने लोग सात्विक खाना खाते हैं। कुछ लोग नॉनवेज को हाथ तक नहीं लगाते हैं। वहीं ज्यादातर लोग प्याज और लहसुन भी खाना छोड़ देते हैं। ये दोनों ही भारतीय रसोई का अहम हिस्सा माने जाते हैं। ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाते हैं। ज्यादातर सब्जियों, दालों और ग्रेवी वाले डिशेज में इनका इस्तेमाल होता है।
जब किसी खाने में प्याज और लहसुन का तड़का लगता है, तो उसकी खुशबू से ही भूख बढ़ जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप अपनी प्लेट से प्याज और लहसुन हटा दें तो क्या होगा? कुछ लोग धार्मिक कारणों से इनका सेवन नहीं करते, तो कुछ लोग सेहत या पाचन से जुड़ी वजहों से इन्हें छोड़ देते हैं। वहीं, कुछ लोगों को इनका स्वाद पसंद नहीं आता है। हालांकि, बिना प्याज-लहसुन वाला खाना भी स्वादिष्ट हो सकता है, बस जरूरत होती है कुछ अलग तरीके से पकाने की।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि अगर आपने प्याज लहसुन को खाना छोड़ दिया तो इससे आपकी सेहत पर क्या असर पड़ेगा। आइए जानते हैं विस्तार से -
बढ़ सकता है शरीर का तापमान
प्याज और लहसुन, दाेनों में ही कूलिंग इफेक्ट होता है। ये हमारे शरीर की गर्मी यानी कि तापमान को नॉर्मल बनाए रखने में मददगार होता है। ऐसे में आप इन्हें खाना छोड़ देंगे ताे इससे आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है। इस कारण आपके मुंह में छाले निकल सकते हैं। अगर माइग्रेन की समस्या है तो वो भी ट्रिगर कर सकती है। साथ ही आपको त्वचा से संबंधित दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है।
शरीर में हो जाएगी पोषण की कमी
आपको बता दें कि प्याज और लहसुन में जरूरी विटामिन्स और मिनरल पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें खाना छोड़ देंगे तो आपके शरीर में जरूरी एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इस कारण आप बार-बार बीमार हो सकते हैं।
कमजोर हो सकती है इम्युनिटी
हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है तो हम जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं। लहसुन की एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल प्रॉपर्टीज इम्यून सिस्टम काे मजबूत बनाने का काम करती है। ऐसे में अगर आप लंबे समय तक इसे नहीं खाते हैं तो आपकी इम्युनिटी कमजोर हो सकती है।
बिगड़ सकता है डाइजेशन
लहसुन और प्याज में मौजूद नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण डाइजेशन को बेहतर बनाने का काम करते हैं। अगर आप इन्हें खाना छोड़ देते हैं तो इससे आपको एसिडिटी, कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़े : कामिका एकादशी के दिन दीपक से करें ये असरदार उपाय,जाग उठेगा सोया हुआ भाग्य
इन्हें खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे
Comments