सक्ती : कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा सक्ती जिले को हरा भरा बनाने के लिए बरसात के मौसम में वन विभाग, उद्यान विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत 25 जुलाई 2025 को जिले के सक्ती, डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर सभी विकासखण्ड में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
कलेक्टर तोपनो द्वारा इस वृहद पौधरोपण अभियान में जिले के सभी लोगों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, जनप्रतिनिधियों सहित सभी वर्ग के लोगों से बढ़-चढ़ कर भाग लेने और ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की अपील की गई है। कलेक्टर तोपनो द्वारा वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का सुव्यवस्थित आयोजन कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
Comments