कुल देवी-देवताओं को परिवार का रक्षक कहा जाता है। ये वो देवी-देवता होते हैं जिनकी पूजा हमारे पूर्वजों के समय से होती चली आ रही है। ये आपके वंश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, हालांकि इसके लिए आपको भी समय-समय पर इनकी पूजा आराधना करनी चाहिए। वहीं अगर आप इनको याद नहीं करते तो इनकी नाराजगी का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। कुल देवी-देवताओं के नाराज होने से कुल के पितृ भी अप्रसन्न होते हैं और आपकी जिंदगी में कई चुनौतियां आ सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कुल देवी-देवताओं के नाराज होने पर कैसे संकेत आपको मिलते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
कुल देवी-देवता
आपके कुल या वंश के पूर्वज जिस जगह से संबंध रखते हैं अक्सर आपके कुल देवी-देवता भी उसी स्थान से संबंधित होते हैं। पुराने समय में कुल की रक्षा के लिए हमारे पूर्वज कुल देवी या फिर देवता की पूजा करते थे। हर शुभ मांगलिक कार्य के दौरान कुल देवी-देवताओं को याद किया जाता था। हालांकि, यह चलन अब कम होने लगा है। कई लोग अपने कुल देवी-देवताओं को जानते भी नहीं हैं और ना ही इनका पूजन या ध्यान करते हैं। अक्सर आपकी कई परेशानियों का कारण कुल देवी-देवताओं को याद न करना हो सकता है। कुल देवी देवता नाराज होने पर क्या संकेत देते हैं, आइए अब इस बारे में जानें-
कुल देवी-देवता नाराज होने पर देते हैं ये संकेत
कुल देवी-देवताओं को ऐसे करें प्रसन्न
अगर ऊपर बताई गई स्थितियां आपके साथ भी सच साबित हो रही हैं तो समझ जाइए कुल देवी-देवता आपसे भी नाराज हैं। ऐसे में आपको किसी अनुभवी या फिर घर के बड़े-बुजुर्ग से सलाह लेनी चाहिए और कुल देवी-देवताओं की शांति के लिए उनका पूजन या कोई विशेष आयोजन करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं।



Comments