कोरबा जिले में फूड प्वाइजनिंग से दो लोगों की गई जान

कोरबा जिले में फूड प्वाइजनिंग से दो लोगों की गई जान

कोरबा :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोरकोमा शिवनगर में शराब पीने और मुर्गा खाने से तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। वहीं दो लोगों की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक ये लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार बताये जा रहे हैं। मामला रजगामार थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के कोरकोमा शिवनगर में शराब पीने और मुर्गा दारू से पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से राजमीन बाई और जय सिंह की मौत हो गई। वहीं राजाराम राजकुमार और चमेली बाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
बता दें परिवार ने मेहमान आने पर घर में चिकन पार्टी का आयोजन किया था। इसको खाने के बाद महिला और उसके दामाद की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक ये सभी लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए है। रजगामार पुलिस चौकी इलाके कोरकोमा गांव की यह घटना बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े :दुर्ग कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार,ननों की गिरफ्तारी का मामला

मौत की वजह साफ नहीं

अतिरिक्त पुलिस ने बताया कि कच्ची शराब पीने की वजह से दो लोगों की मौत हुई है। वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments