शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा:  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिलीप कुमार यादव निवासी सिंघरीपारा थाना बलौदा को दिनांक 24.07.2025 को बुडगहन जा रहा था कि बुडगहन देसी शराब भट्टी के पास में रोड किनारे खड़ा था। तभी आरोपियों द्वारा प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे पैसा नहीं है बोलने पर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से मारपीट कर करने लगे जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

 पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपियों का पता तालाश कर उनके सकुनत से पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, प्र0आर0 मुकेश यादव एवं थाना बलौदा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments