धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर :   ग्राम कोरासी से मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति नारद मण्डावी नाम का अपने हाथ में धारदार चाकू रखकर लहरा रहा है, तथा लोगो को डरा धमका रहा है जिसकी तस्दीक हेतु थाना खरोरा पुलिस टीम पेट्रोलिंग वाहन में रवाना होकर गवाहो को नोटिस तामिल पश्चात साथ में लेकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी नारंद मंडावी को अवैध रूप से धारदार चाकू रखकर लोगों को डराते धमकाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी को चाकू रखने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई कागजात पेश नही करने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी के विरूध्द अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से मौके पर विधिवत् गिरफ्तार कर सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

गिरफ्तार आरोपी

नारद मंडावी पिता मुरली मंडावी उम्र 22 साल साकिन भीमखोज संतोषी नगर थाना खल्लारी जिला महासमुंद










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments