दंतेवाड़ा: पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन और उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) नसर उल्लाह सिद्धिकी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की। सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक थान सिंह देशमुख, आरक्षक आदित्य कंदोई, हेमलाल रावते, वीरेंद्र कुमार वर्मा और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने 27 जुलाई 2025 को गायत्री चौक, दंतेवाड़ा में वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक (क्रमांक TS 29 TB 5679) को पकड़ा। ट्रक चालक याकूब पासा (उम्र 29 वर्ष, निवासी भद्राद्री, तेलंगाना) प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन चलाने और मूल दस्तावेज पेश न करने के आरोप में माननीय सीजेएम न्यायालय, दंतेवाड़ा में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने चालक को ₹22,100 का जुर्माना लगाया। जुर्माना राशि जमा न करने पर याकूब पासा को 1 माह 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती को दर्शाती है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
Comments