2025 Volvo XC60 facelift भारत में हुई लॉन्च,जानें फीचर्स

2025 Volvo XC60 facelift भारत में हुई लॉन्च,जानें फीचर्स

नई दिल्‍ली :  वोल्वो कार इंडिया ने अपनी पॉपुलर SUV, Volvo XC60 का दूसरा फेसलिफ्ट लॉन्च किया है। इसे नया फेसलिफ्ट तीन साल के बाद दिया गया है। वहीं, इसे ग्लोबल बाजार में लॉन्च करने के 5 महीने बाद भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इसमें किसी तरह का मैकेनिकली बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन डिजाइन और फीचर्स में हल्के बदलाव किए गए हैं। आइए 2025 Volvo XC60 facelift के बारे में विस्तार में जानते हैं कि इसे किन नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है?

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

2025 Volvo XC60 facelift का एक्सटीरियर डिजाइन

  1. इसके बाहरी हिस्से में हल्के बदलाव किए गए हैं, लेकिन सिल्हूट पहले की तरह ही रखा गया है। यह पिछले मॉडल जैसा काफी हद तक दिखाई देती है। इसमें नया डायगोनल-स्लैट ग्रिल और फिर से डिजाइन किए गए अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके टेल लाइट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इन्हें स्मोक्ड आउट कर दिया गया है।

  2. इसे क्रिस्टल व्हाइट, ओनिक्स ब्लैक, डेनिम ब्लू, ब्राइट डस्क और वेपर ग्रे कलर ऑप्शन के अलावा दो नए कलर फॉरेस्ट लेक और मलबेरी रेड में पेश किया गया है। इसमें दिए जाने वाले प्लेटिनम ग्रे को बंद कर दिया गया है।

इंटीरियर और फीचर्स

2025 Volvo XC60 facelift के इंटीरियर में काफी बदलाव किया गया है। इसमें फ्रीस्टैंडिंग 11.2-इंच टचस्क्रीन दी गई है। इसमें पहले से बेहतर इमेज क्वालिटी है, बल्कि यह दोगुने तेज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ आती है। ऑडियो के लिए 15 स्पीकर वाला 1410W-बोवर्स और विल्किंस सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही 12.3-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, डैशबोर्ड में वुड इनलेज, मसाजिंग फ्रंट सीटें और नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री भी मिलती है।

नई Volvo XC60 के सेफ्टी फीचर्स

2025 Volvo XC60 facelift में पैसेंजर की सेफ्टी के लिए कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ADAS सूट के क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट विद ऑटोब्रेक, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन व पायलट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही मल्टीपल एयरबैग और EBD के साथ ABS जैसी सुविधाएं मिलती है।

नई Volvo XC60 का इंजन

2025 Volvo XC60 facelift के तौर पर इसके हुड में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसका इंजन 250hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके सभी पहियों तक पावर पहुंचाने के लिए 8-स्पीड टॉर्क कनवर्टर यूनिट दिया गया है। इसमें 48V की माइल्ड हाइब्रिड बैटरी भी मिलती है जो इंजन को सपोर्ट करती है, जिससे माइलेज और एक्सेलरेशन बेहतर होता है।

ये भी पढ़े : Vivo का ये नया फोन भारत में 12 अगस्त को लॉन्च होगा,जानें डिटेल

कितनी है कीमत?

2025 Volvo XC60 facelift को भारतीय बाजार में 71.90 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mercedes GLC, BMW X3 और Audi Q5 जैसी गाड़ियों से देखने के लिए मिलेगा।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments