हाटकेश्वर महादेव कांवर यात्रा समिति द्वारा रविवार को कामना पूर्ति भव्य कांवर यात्रा का हुआ आयोजन

हाटकेश्वर महादेव कांवर यात्रा समिति द्वारा रविवार को कामना पूर्ति भव्य कांवर यात्रा का हुआ आयोजन

 

रायपुर : धर्म जागरण के लिए निकली कांवर यात्रा फाफाडीह क्षेत्र के सेवा बस्ती से सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों के द्वारा प्रति वर्ष पवित्र श्रावण माह में भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस कांवर यात्रा का मुख्य उद्वेश्य सेवा बस्ती के लोगों को अपने धर्म के प्रति जागरूक करना होता है। इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग युवा एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति शामिल होती हैं।इस वर्ष भी हाटकेश्वर महादेव कांवर यात्रा समिति द्वारा रविवार को कामना पूर्ति भव्य कांवर यात्रा का आयोजन हुआ।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

इस आयोजन समिति के अध्यक्ष योग गुरु शंभू साव हैं। इन सेवा बस्तियों में जाकर निःशुल्क योग का प्रशिक्षण देते रहते हैं। रमन मंदिर से शुरू होकर यह कांवर यात्रा महादेव घाट को गई। सभी भोले नाथ के भक्त नाचते गाते श्रद्धा पूर्वक कांवर यात्रा में शामिल हुए। यह कांवर यात्रा का छठा वर्ष था। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। इस कांवर यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूजनीय देवकर साहेब जी एवं योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा जी उपस्थित हुए। इस कांवर यात्रा के आयोजन समिति के पदाधिकारी के रूप में अमित सिंह,सोंटी साहू, विकास परिहार, विवेक साहू, बसन्त प्रधान,रोहित मुदलियार,विद्या सोनी, रजनी साहू, सोहित जगत, शरद चंद्रा, धनसिंह जगत, श्वेता मिश्रा, सीमा साव, निकिता साव, अजय साव,सुमित्रा जानी, प्रवीण कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण सम्मिलित हुए।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments