आज इन राशियों के रिश्ते में होगा सुधार, परिवारवालों के साथ बिताएंगे वक्त, पढ़े लव राशिफल

आज इन राशियों के रिश्ते में होगा सुधार, परिवारवालों के साथ बिताएंगे वक्त, पढ़े लव राशिफल

रक्षा बंधन के पावन दिन 9 अगस्त 2025 को दोपहर 01:24 मिनट तक श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी, जिसके बाद प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा। जबकि सुबह 02:15 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, जिसके बाद देर रात तक शोभन योग रहेगा। नक्षत्र की बात करें तो दोपहर 02:23 मिनट तक श्रवण है, जिसके उपरांत धनिष्ठा का आरंभ होगा।

शनिवार को दोपहर 01:25 मिनट तक बव करण रहेगा, जिसके बाद देर रात तक बालव करण के रहने के योग हैं। जबकि सुबह में राहु काल 09:18 से लेकर 10:55 मिनट तक रहने वाला है। आइए अब जानते हैं 9 अगस्त 2025 के प्रेम राशिफल के बारे में।

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

सिंगल मेष राशिवालों के लिए ये समय वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा है। विवाहित मेष राशि के जातकों का किसी तीसरे व्यक्ति के कारण जीवनसाथी से झगड़ा होगा। आपका साथी आपको कुछ कड़वे शब्द बोल सकता है, जिस कारण आपका मूड खराब रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 11

शुभ दिशा- ईशान कोण

उपाय- देवी तुलसी की पूजा करें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए रक्षा बंधन का दिन अच्छा नहीं रहेगा। जहां एक तरफ सोलमेट से मुलाकात नहीं होगी, वहीं घरवालों से झगड़ा होने का भी योग है। विवाहित वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि घरवालों के बीच पुरनी बातों को लेकर फिर मन-मुटाव होंगे।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 19

शुभ दिशा- पश्चिम

उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाएं।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

विवाहित जातकों के साथ कुछ ऐसी घटना घट सकती है, जिस कारण आपके स्वभाव में अपने रिश्ते को लेकर असुरक्षा की भावना उत्पन्न होगी। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के जीवन पर आशंकाओं के बादल शनिवार को मण्डरा सकते हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 05

शुभ दिशा- उत्तर

उपाय- शाम में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

विवाहित जातकों को साथी की कोई गुप्त बात के बारे में पता चल सकता है। इस कारण आपको अपने साथी से संवाद करने में असहजता महसूस होगी। सिंगल कर्क राशिवालों का किसी पुराने मित्र से अकेले में मिलने का प्लान बन सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 17

शुभ दिशा- पूर्व

उपाय- धन का दान करें।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

सिंगल जातकों के लिए रक्षा बंधन के पावन दिन शादी का रिश्ता नहीं आएगा और न ही कोई खुशखबरी मिलेगी। इसलिए किसी भी चीज की आस न लगाएं। विवाहित सिंह राशि के जातकों का मूड प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण सुबह-सुबह ही खराब हो सकता है।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 01

शुभ दिशा- दक्षिण

उपाय- शिवलिंग का जल से अभिषेक करें।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

सिंगल कन्या राशि के जातक घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ वक्त बिताएंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा। विवाहित जातक अपने जीवनसाथी के झूठ से अवगत हो सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 07

शुभ दिशा- पश्चिम

उपाय- गंगाजल का दान करें।

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू

विवाहित जातक फालतू बातों के बारे में न सोचकर जीवनसाथी व घरवालों के साथ वक्त बिताएं। यदि आप अपने गुस्से पर काबू रखेंगे, तो घर का खुशीभरा माहौल खराब नहीं होगा। सिंगल तुला राशि के जातक कीमती वक्त को बर्बाद न करें, बल्कि घरवालों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएं।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 03

शुभ दिशा- अग्नि कोण

उपाय- शहद का दान करें।

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

सिंगल जातक किसी कारण परेशान रहेंगे। हालांकि इस वक्त उन परेशानियों को छोड़ घरवालों के साथ वक्त बिताना आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। विवाहित जातकों के घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि अकेले में जीवनसाथी संग समय बिताने का चांस नहीं मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 23

शुभ दिशा- ईशान कोण

उपाय- शक्कर का दान करें।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

विवाहित धनु राशि के जातकों के घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिस कारण अकेले में साथी संग मन की बातें नहीं कर पाएंगे। सिंगल जातक भाई-बहनों के साथ अच्छे पल साझा करेंगे।

शुभ रंग- वाइट

शुभ अंक- 10

शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम

उपाय- घी का दान करें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

हाल के दिनों में जिन जातकों का रिश्ता पक्का हुआ है, वो अपने स्वभाव में नरमी लाएं और सामने वाले व्यक्ति को समझने का प्रयास करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। विवाहित मकर राशि के जातक घरवालों के साथ काफी समय बाद अच्छा वक्त बिताएंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 29

शुभ दिशा- उत्तर

उपाय- मिठाई का दान करें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

विवाहित कुंभ राशि के जातक यदि अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो वहां अपने गुस्से को कंट्रोल करने का प्रयास करें। अन्यथा आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 15

शुभ दिशा- पूर्व

उपाय- बहन के नाम पर दान करें।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

विवाहित जातक अपने साथी से झगड़ा न करें। बल्कि उनकी और घरवालों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। सिंगल मीन राशि के जातकों के घर में पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। रिश्तों में आई गलतफहमियां दूर होंगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 06

शुभ दिशा- पश्चिम

उपाय- गौ माता की सेवा करें।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments