द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 अगस्त 2025 को प्रात: काल 02:07 मिनट तक भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ होगा। जबकि सुबह 09:05 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद अश्विनी नक्षत्र का आरंभ होगा। इस बीच दोपहर में 02:07 से लेकर 03:43 मिनट तक राहु काल रहेगा।
योग की बात करें तो दोपहर 01:12 मिनट तक शूल रहेगा, जिसके बाद गण्ड का आरंभ होगा। जबकि दोपहर 03:16 मिनट तक गरण रहेगा, जिसके बाद देर रात तक वणिज करण के रहने के योग हैं। चलिए अब जानते हैं 14 अगस्त 2025 के मेष से लेकर मीन राशिवालों के प्रेम राशिफल और उपायों के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
विवाहित मेष राशि के जातक अपने प्रेमी से जरूरत से ज्यादा अपेक्षा न रखें, नहीं तो आपको बहुत दुख होगा। इसके अलावा गुरुवार को उनसे किसी चीज की मांग न करें। जो सिंगल जातक प्यार की तलाश में हैं, उन्हें गुरुवार को खुशखबरी नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित वृषभ राशि के जातक अपने प्रेमी पर किसी बात का दबाव न बनाएं, बल्कि उनकी बातों को समझने का प्रयास करें। यदि आप इन चीजों का ध्यान रखेंगे तो ये दिन हंसी-खुशी व्यतीत हो जाएगा। सिंगल जातकों की प्यार की तलाश फिलहाल पूरी नहीं होगी।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
विवाहित जातकों को अपने प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने होंगे, अन्यथा आपका रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाएगा। जो सिंगल जातक प्यार की तलाश में हैं, उन्हें गुरुवार को ग्रहों की कृपा से अपना सोलमेट मिल सकता है।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
पूरे दिन विवाहित जातकों का स्वभाव खुशमिजाज रहेगा। इसके अलावा प्रिय के साथ मतभेद उभरने की भी आशंका दिखाई नहीं दे रही है। गुरुवार को ज्यादातर समय आप अकेले ही बिताएंगे। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की साथी से मुलाकात होगी और आप किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
विवाहित जातक गुरुवार को अपना नियंत्रण खो सकते हैं, जिस कारण साथी संग चल रहा विवाद और ज्यादा बढ़ जाएगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद सिंह राशि के जातकों का साथी और दोस्तों संग झगड़ा होगा, जिन्हें मनाने में भी आधे से ज्यादा समय निकल जाएगा।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
शादीशुदा कन्या राशि के जातक अपने साथी की किसी बुरी आदत से परेशान होकर उनसे झगड़ा कर सकते हैं। हालांकि बात ज्यादा नहीं बढ़ेगी। सिंगल जातकों के ऊपर उनके माता-पिता गुस्सा करते हुए दिखाई देंगे।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
जो लोग लंबे वक्त से सिंगल हैं, उन्हें ग्रहों की कृपा से 14 अगस्त 2025 को अपना जीवनसाथी मिल सकता है। विवाहित तुला राशि के जातकों का साथी संग झगड़ा होगा और आप अपनी बातों को उन्हें समझाने में विफल होंगे।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
विवाहित वृश्चिक राशि के जातकों के प्रिय के साथ पूर्व के कुछ मतभेद पुनः उत्पन्न हो सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना बन रही है।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
विवाहित धनु राशि के जातक बातचीत कर अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, अन्यथा वो गलत रास्ते पर जा सकते हैं। लव रिलेशनशिप में मौजूद धनु राशि के जातकों के जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न होना मुमकिन है।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
विवाहित जातक बात-बात पर गुस्सा करने की अपनी आदत को बदलें, नहीं तो आप अपने साथी का दिल दुखाते हुए उन्हें कोई बड़ा निर्णय लेने पर मजबूर कर देंगे। सिंगल मकर राशि के जातकों का किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है, जिस कारण आपका मूड दिनभर खराब रहेगा।
ये भी पढ़े : आज इन मूलांक वालों को मिलेगा खुशखबरी,पढ़ें मूलांक 1 से 9 तक का आज का अंक ज्योतिष
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
विवाहित कपल के दरमियान किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी के कारण नोंकझोंक होने की संभावना है। सिंगल कुंभ राशि के लोगों का दिन दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए व्यतीत होगा।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित जातक अपने से ज्यादा पार्टनर की भावनाओं को उच्च रखेंगे, जिस कारण उन्हें बहुत खुशी मिलेगी। लव रिलेशनशिप में मौजूद मीन राशि के जातक प्रियतम पर दबाव बनाने की कोशिश न करें, अन्यथा आपका उनसे झगड़ा होना पक्का है।
ये भी पढ़े : आज इन मूलांक वालों को मिलेगा खुशखबरी,पढ़ें मूलांक 1 से 9 तक का आज का अंक ज्योतिष
Comments